Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व प्रसिद्ध कंपनी मेटा पर अमरीकी कोर्ट का चाबुक, टीनएजर्स की सुरक्षा हेतु देना होगा 54 अरब रुपये ... कांवड़ यात्रा के कठोर नियम: गलती से भी न रखें जमीन पर, जानें पहनावे और खान-पान से जुड़ी सावधानियां क्या डार्क चॉकलेट वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें इसके पोषक तत्व, सही चयन और सावधानियां अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: 8.5 महीने की गर्भवती नाबालिग का अवैध गर्भपात, नहर किनारे दफनाया नवजात का ... मुजफ्फरपुर में इंसानियत तार-तार: 87 दिन पहले लापता छात्रा कोलकाता व भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बे... शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन: 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट... अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव पहुँचा प्रयागराज: झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कसारी-मसारी में हो... दही हांडी उत्सव पर महायुति सरकार का बड़ा फैसला: खेल विकास कोष से ₹1.12 करोड़ मंजूर, 1.60 लाख गोविंदा... इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील...

दो दिन भारत रूकने के बाद जस्टिन ट्रूडो आखिर कनाडा हुए रवाना, विमान में आ गई थी तकनीकी खराबी

40

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल उनके विमान में आई तकनीकी खराबी ठीक कर दिये जाने के बाद मंगलवार अपराह्न यहां से रवाना हो गए। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे ट्रूडो को रविवार को रवाना होना था, लेकिन विमान में तकनीकी समस्या के कारण वह दो दिनों तक फंसे रहे। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि विमान ने आज अपराह्न करीब एक बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ट्रूडो को विदा करने के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

मंत्री ने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सरकार में मेरे सहयोगियों की ओर से, मैं कनाडा के माननीय प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को G20 शिखर सम्मेलन में उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देने के वास्ते आज हवाई अड्डे पर था और उन्हें तथा उनके प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित घर वापसी की शुभकामनाएं दीं।” उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने ट्रूडो के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है।

ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल रविवार को G20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली से रवाना होने वाला था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण वे यहीं फंस गए। बयान में कहा गया, “विमान की तकनीकी समस्या का समाधान हो गया है। विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के आज अपराह्न प्रस्थान करने की उम्मीद है।” प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा था कि कनाडाई सशस्त्र बल प्रतिनिधिमंडल की रवानगी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखेंगे। उसने कहा था कि स्थिति के बारे में हम आपको नियमित रूप से अवगत कराते रहेंगे। उनकी नवीनतम जानकारी के मुताबिक मंगलवार अपराह्न तक संभावित प्रस्थान की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.