Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम...

पत्नी संग तलाक की खबरों के बीच Joe Jonas ने लाइव कॉन्सर्ट में कही ये बात, बोले- ‘इन बातों को न मानें’

33

: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी पिछले काफी समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। जो जोनस और सोफी टर्नर की तलाक की खबरों ने खूब जोर पकड़ा। इस कपल ने अपनी चार साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। वहीं, अब एक बार फिर जो ने अपने लाइव कॉन्सर्ट में डिवोर्स की खबरों का सच बताया है। रविवार को लाॅस एंजिल्स के डोजर स्टेडियम में जोनस ब्रदर्स का कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान जो ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लाइव कॉन्सर्ट में जो ने कही ये बातें

बता दें कि जोनस ब्रदर्स पिछले काफी समय से लगातार कई जगहों पर काॅन्सर्ट कर रहे हैं। रविवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जोनस ब्रदर्स का काॅन्सर्ट था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी नजर आईं। दोनों ने इस काॅन्सर्ट का खूब लुत्फ उठाया। इस काॅन्सर्ट का जो जोनस का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे पर्सनल लाइफ को लेकर बातें कर रहे हैं। वे कहते हैं, “यह एक कठिन सप्ताह रहा है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं, जो बातें आप लोगों ने खुद मेरे होठों से नहीं सुनी, तो इस पर विश्वास न करें। ठीक है। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद। मैं और मेरा परिवार आप लोगों से प्यार करता है।”

तलाक को लेकर किया था पोस्ट

हालांकि, कुछ समय पहले जो और सोफी को जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करने के लिए कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। लेकिन रविवार को हुए काॅन्सर्ट में सोफी नजर नहीं आईं। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, “आपसी सहमति से हम दोनों अलग हुए हैं। इसके बारे में कई अफवाहें हैं, लेकिन यह हमारा पर्सनल मामला है। उम्मीद है कि कोई हमारी प्राइवेसी में दखलंदाजी न करें। हम दोनों के साथ हमारे बच्चों के लिए भी इस प्राइवेसी की इज्जत करें।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.