Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अपनी ही टॉप मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं शाहरुख, ‘Jawan’ ने इन बेस्ट फिल्मों को छोड़ा पीछे

48

हाल ही में सिनेमाघरो में रिलीज हुई शाहरुख खान की मूवी ने पहले ही दिन ताबतोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया है। ‘जवान’ किंग खान के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली मूवी बन गई है। शाहरुख खान की movies हर बार बॉक्स ऑफिस पर धामकेदार कमाई के साथ कोई न कोई रिकॉर्ड बनाती है। कुछ ऐसा ही किंग खान की हालिया रिलीज मूवी ‘जवान’ ने कर दिखाया है। शाहरुख की ‘जवान’ ने उनकी पिछली रिलीज मूवी ‘पठान’ का ही रिकॉर्ड तोड़ा है। जवान ने अपने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया है। आज हम आपके लिए किंग खान के करियर की सभी सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली movies की लिस्ट बताने वाले हैं।

जवान (jawan)

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग लेते हुए पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

पठान (Pathan)

साल 2023 की शुरुआत में ही रिलीज हुई फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग लेते हुए हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पठान ने पहले ही दिन 57 करोड़ की कमाई की थी।

हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year)

जवान और पठान के बाद हैप्पी न्यू ईयर अब शाहरुख खान के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली मूवी बन गई है। हैप्पी न्यू ईयर ने ओपनिंग डे में 44.97 करोड़ का कलेक्शन किया था।

चेन्नई एक्सप्रेस(Chennai Express)

पाॅपुलर निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने 33.12 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग ली थी। इसी के साथ यह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है।

दिलवाले (Dilwale)

शाहरुख खान की मूवी दिलवाले ने रिलीज के पहले ही दिन 21 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिससे यह शाहरुख के करियर की 5वीं सफल ओपनिंग कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई थी।

रईस (Raees)

शाहरुख खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की फिल्म रईस ने ओपनिंग डे पर कुल 20.42 करोड़ कमाए थे। इसी के साथ यह मूवी इस लिस्ट में छटवें नंबर पर आती है।

जीरो (Zero)

किंग खान की मूवी जीरो को लेकर लोगों में काफी क्रेज था। इसके बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कुल 19.35 करोड़ की कमाई की थी।

फैन (Fan)

शाहरुख खान की मूवी फैन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि इस फिल्म में भी शाहरुख जवान फिल्म की तरह डबल रोल में नजर आए थे।

रावन (Ra.one)

शाहरुख खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म रावन ने ओपनिंग डे पर कुल 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ यह फिल्म इस लिस्ट में नौवें नंबर पर आती है। हालांकि, यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन टीक नहीं पाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.