Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...

बढ़ता ही जा रहा है शाहरुख की ‘जवान’ का क्रेज, ‘मन्नत’ के बाहर फैंस ने लगाई भीड़

40

हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘जवान’ का लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस का ये क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। लोगों के प्यार का असर फिल्म की कमाई पर साफ देखने को मिल रहा है। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फिल्म की कहानी बेहद पसंद की जा रही है। ‘जवान’ का बज इतना ज्यादा है कि आए दिन थिएटर हाउसफुल जा रहे हैं। हिंदी में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। कई फैंस तो शाहरुख के इतने दीवाने हैं कि वे शाहरुख के फिल्म वाले लुक में तैयार होकर थिएटर पहुंच रहे हैं। वहीं, अब ‘जवान’ के क्रेज के बीच मन्नत के बाहर लाखों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

मन्नत के बाहर शाहरुख का जबरदस्त क्रेज

‘जवान’ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि फैंस शाहरुख के ‘जवान’ लुक में रील बना रहे हैं। इसी लुक में वे सिनेमाघरों में ‘जवान’ फिल्म देखने जा रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि शाहरुख खान की फैंन फॉलोइंग का अलग ही लेवल है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उनके घर मन्नत के बाहर घंटों खड़े रहते हैं। इस बार भी किंग खान के फैंस ने यही किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मन्नत के बाहर दिखाई दे रहे हैं।

हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

फैंस शाहरुख खान की झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर नजर आ रहे हैं। वहीं, एक और वीडियो में मन्नत के बाहर सड़क के दोनों तरफ फैंस की भीड़ खड़ी है और कुछ गाड़ियों का काफिला जा रहा है, जिसमें शाहरुख खान के होने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि शाहरुख की ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने डोमेस्टिक कलेक्शन में 75 करोड़ की ओपनिंग ली, जो इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग है। तीसरे दिन फिल्म ने शनिवार 9 सितंबर को हिंदी भाषा में 68.79 करोड़ कमाए, जो अब तक की सभी फिल्मों के मुकाबले सिंगल डे का हाईएस्ट कलेक्शन था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.