Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं शनिदेव, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

42

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। कुंडली में शनि एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है और इसके गोचर के दौरान में भी जीवन में बड़े परिवर्तन होते हैं। शनि देव 4 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं, इसलिए उनके मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। खास तौर कर करियर के क्षेत्र में कई जातकों को बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

शनि का महत्व

ज्योतिष में शनि देव सबसे धीमे चलने वाले ग्रह हैं और एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि की ढैया और साढ़े साती भी लोगों को काफी असर डालती है और इसका असर साढ़े सात वर्षों तक रह सकता है। शनि देव मकर और कुंभ राशियों के स्वामी हैं। साथ ही जिस भाव में बैठते हैं, उसके अलावा तीसरे, सातवें और दसवें भाव पर भी पूर्ण दृष्टि डालते हैं। ऐसे में शनि के गोचर का एक साथ 6 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शनि व्यक्ति को कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ परिणाम प्रदान करते हैं। लेकिन उनकी कठोरता केवल सीख देने के लिए होती है, और शुभ कर्मों का वो अच्छा फल भी देते हैं। आइये जानते हैं कि किन राशियों पर शनि के मार्गी होने का शुभ परिणाम मिल सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के लिए दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और दशम भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। आपकी नौकरी से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और कामकाज में व्यवधान खत्म होंगे। इस अवधि में आप नौकरी बदल सकते हैं और आपको बेहतर अवसर भी मिलेंगे। कारोबार में जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना है और इसमें आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान अनुशासित जीवन व्यतीत करना लाभदायक होगा और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए शनि पांचवें और छठे भाव के स्वामी है। साथ ही आपको छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। शनि छठे भाव का कारक होता है और कुंडली के इसी भाव में मार्गी हो रहा है। इस समय आपको शनि के शुभ परिणाम मिलेंगे। इस अवधि में आपके शत्रुओं की परेशानी बढ़ेगी और उनकी पराजय होगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य ठीक होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे छात्रों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि ना सिर्फ पहले भाव के स्वामी हैं, बल्कि इसी भाव में मार्गी भी हो रहे हैं। कुंभ राशि, शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि है और इस राशि में शनिदेव बली होते हैं। इस अवधि में मानसिक तनाव कम होगा और जीवन की बाधाएं कम होने लगेंगी। आप राहत और सुकून महसूस करेंगे। इस अवधि में आप बहुत ही सोच-विचार कर निर्णय लेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि सोच-विचार में ज्यादा समय ना निकल जाए। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे और विदेशी संपर्कों से आपको लाभ होगा। करियर में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी, इसलिए आलस ना करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.