Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

11 से 15 सितंबर तक सबसे शुभ दिन, पूजा-अर्चना से पूरे होगी मनोकामना, दान करना होगा फलदायी

38

इस महीने 11 से 15 सितंबर तक पूजा-पाठ, स्नान-दान आदि के लिए फलदायी रहेंगे। इनमें 11 सितंबर को पुष्य नक्षत्र योग रहेगा, जो खरीदारी करने लिए शुभ रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इन तीज-त्योहारों में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसमें भक्तों के सभी मनोकामना पूरी होती है।

गो वत्स द्वादशी

11 सितंबर (सोमवार) को गो वत्स द्वादशी है। इस दिन गाय और बछड़े की पूजा कर अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाती है। इस पूजन से कष्ट दूर होते हैं।

भौम प्रदोष

12 सितंबर को भाद्रपद माह का पहला प्रदोष रहेगा। मंगलवार को होने से भौम प्रदोष कहा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से शादी और नौकरी में आ रही रुकावटे दूर होती हैं।

साप्ताहिक अंक राशिफल 11 से 17 सितंबर 2023: हर तरफ से आएगा पैसा, मूलांक 3 के जातक उधार देने से बचें

शिव चतुर्दशी

13 सितंबर को शिव चतुर्दशी मनाई जाएगी। इसे मासिक शिवरात्रि कहते हैं। इसमें गंगाजल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने का विधान है।

कुशाग्रहणी अमावस्या

कुशाग्रहणी अमावस्या 14 सितंबर को है। इस दिन बगीचों और जंगल से तोड़कर या खरीद कर कुश इकट्ठा करते हैं। कुश को तर्पण के लिए शुभ माना जाता है।

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 सितंबर 2023: दो ग्रहों का गोचर, मेष से मीन तक क्या पड़ेगा प्रभाव, पढ़ें

स्नान दान अमावस्या

यह 15 सितंबर (शुक्रवार) को रहेगी। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं। वहीं, पितरों को प्रसन्न करने के लिए दान करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.