Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पैरोल पर घर आया था दुष्कर्मी, जेल जाने से चंद घंटे पहले फांसी लगाकर की आत्महत्या

34
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरई में पैराेल पर जेल से छूटकर गांव आए दुष्कर्म के अपराधी ने फांसी लगा ली। शनिवार को जेल वापिस जाने से चंद घंटे पहले उसने खेत पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

ग्राम उमरई निवासी कान्हा उर्फ मोहन पुत्र करन सिंह आदिवासी (28) पर वर्ष 2016 में दुष्कर्म का आरोप लगा था। न्यायालय ने मामले में कान्हा पर आरोप सिद्ध होने के बाद उसे सजा सुना दी। कान्हा करीब सात साल से जेल में बंद था। कान्हा को न्यायालय ने 25 अगस्त 2023 से 9 सितंबर तक कि पैरोल दी थी। पैरोल के चलते वह जेल से बाहर आया था। 9 सितंबर को उसे वापस जेल जाना था।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

शनिवार की सुबह घर से नहाने जाने की बात कह कर खेत पर गया था। खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी देर तक घर लौट कर नहीं आया, तो उसके स्वजन उसे तलाशने के लिए खेत पर गए। उसकी लाश फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने मृतक का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.