Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ...

विधायक संजय पाठक, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित आठ पर अपहरण व मारपीट का केस दर्ज, न्यायालय ने लिया संज्ञान

36
कटनी। विजयराघवगढ़ के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री संजय पाठक, उनके चचेरे भाई व नगर निगम कटनी अध्यक्ष मनीष पाठक सहित आठ लोगों के खिलाफ दायर परिवाद के आधार पर प्रथम व्यवहार न्यायाधीश ने अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले में शामिल विधायक के कारण सुनवाई के लिए प्रकरण को एमएलए न्यायालय भेजा है, जहां आगे की सुनवाई की जाएगी।

यह है मामला

मानसरोवर कालोनी निवासी रवि गुप्ता ने परिवाद दायर किया था। 23 मई 2022 को विधायक पाठक की शह पर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, विनय दीक्षित, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, मुकेश पांडेय, सुबीर मिश्रा और निक्कू सरदार ने घर के बाहर बुलाकर उनका अपहरण किया। उन्हें कार से ले जाकर सभी ने मिलकर मारपीट की। उसके बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

वह पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह वरिष्ठ कार्यालयों में शिकायत कराने पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अपने अधिवक्ता लोकेंद्र दुबे के जरिए न्यायालय में परिवाद दायर किया था। मामले में प्रथम व्यवहार न्यायाधीश स्नेहा सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए विधायक पाठक, निगमाध्यक्ष सहित आठ लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

एमएलए कोर्ट में होगी अगली सुनवाई

न्यायालय ने जारी आदेश में यह भी कहा है कि मामले में विधायक के शामिल होने से मामले को सुनवाई के लिए मप्र एमएलए कोर्ट जबलपुर स्थानांतरित किया जाता है, जहां पर आगे की सुनवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.