Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिरी अतिथि शिक्षिका, सिर में आई गंभीर चोट, इंदौर किया रेफर

55
हरदा । सड़क हादसे में शनिवार को एक अतिथि शिक्षिका गंभीर घायल हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। हरदा से खुदिया हाईस्कूल पढ़ाने जा रही शिक्षिका रास्ते में बंदी मुहाड़िया गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। घायल शिक्षिका को डायल 100 और ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद करीब 1 घंटे तक शिक्षिका की पहचान नहीं हो सकी थी। घायल होने से वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी। उसके बाद में महिला के पति को सूचना कर साथी शिक्षक स्टाफ के पहुंचने के बाद हरदा रेफर किया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

शनिवार को अतिथि शिक्षिका कविता पति रवि ठाकुर निवासी हरदा स्कूटी से करीब 36 किलोमीटर दूर खुदिया गांव के हाईस्कूल पढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान करीब सुबह करीब 11 उनकी स्कूटी बंदीमुहाड़िया गांव के पास अनियंत्रित हो गई। वह वाहन सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों की मदद से डायल 100 को सूचना दी गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक इलाज किया।

सिर व हाथ में चोट

केंद्र में पदस्थ डॉ आरके चौधरी ने बताया कि महिला को सिर और हाथ में बाईं तरफ चोट है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हरदा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल से उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया है। अतिथि शिक्षिका ठाकुर हाई स्कूल खुदिया में फिजिक्स विषय पढ़ाती हैं। वह रोजाना की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.