Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत-पाक मैच के लिए रखा गया रिजर्व डे 10 सितंबर को कोलंबो में बारिश की संभावना

45

 भारत-पाकिस्तान के मैच का इंतजार कर रहे क्रिकेटप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 10 सितंबर को इन दोनों टीमों के बीच होनेवाला मैच हर हाल में पूरा होगा। दरअसल, एशिया कप में 10 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान सुपर फ़ोर मैच के लिए रिज़र्व डे भी रखा गया है। रिज़र्व डे के नियम के तहत अगल पहले दिन का मैच बारिश की वजह से रुकता है, तो तो दूसरे दिन मैच वहीं से शुरू होगा। बता दें कि भारत-पाक के बीच हुआ पिछला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इससे पहले सिर्फ़ फ़ाइनल के लिए रिजर्व डे का विकल्प रखा गया था लेकिन अब भारत-पाकिस्तान मैच के लिए भी रिज़र्व डे रखा गया है।

पहले हंबनटोटा में होना था मैच

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए टूर्नामेंट के मेज़बान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत-पाक मैच को हंबनटोटा में आयोजित करने का निर्णय लिया था, लेकिन एसीसी ने पीसीबी को ईमेल करते हुए कहा था कि मैच पहले जहां (कोलंबो) आयोजित होने वाला था, वहीं आयोजित कराया जाए। पीसीबी ने एसीसी (ACC) के फ़ैसले को मान लिया, लेकिन वह इस फ़ैसले से ख़ुश नहीं थे। इस बारे में उन्होंने एसीसी अध्यक्ष जय शाह को पत्र भी लिखा था। रविवार को कोलंबो में होने वाले मुक़ाबले में भी बारिश होने की 90 फ़ीसदी संभावना है। इसी को देखते हुए रिजर्व डे रखने का फैसला किया गया है।

टीम इंडिया के मुकाबले

टीम इंडिया सुपर-4 राउंड में तीन मैच खेलेगी। उसका पहला मैच 10 सितंबर को पाकिस्तान से है। इसके बाद दूसरा मैच श्रीलंका से 12 सितंबर को है, वहीं टीम इंडिया अपना तीसरा मैच 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। एशिया कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की फिर से वापसी हो चुकी है। ये नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं केएल राहुल भी फिट हैं और उन्हें अगले मैच में मौका मिल सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.