Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष...

बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, BJP की पार्वती दास को 2041 वोटों की बढ़त

81

देहरादून: उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी ने पार्वती दास जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को टिकट दिया है। वहीं अब तक की मतगणना में BJP की पार्वती दास लगातार बढत बनाए हुई हैं।

LIVE UPDATES- 

10वें राउंड में पार्वती दास 25095 के साथ आगे
कांग्रेस के बसंत कुमार 2261 वोटों से पीछे
9वें में भी भाजपा आगे
कांग्रेस के बसंत कुमार को अबतक 18673 वोट मिले
-8 वें राउंड में पार्वती दास ने 2177 वोटों से बनाई बढ़त ​​​​​​
-7वें राउंड में BJP अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 1542 मत से आगे निकली
-6ठें राउंड में BJP की पार्वती दास 1700 मतों से आगे
-कांग्रेस के बसंत कुमार को अब तक मिले 11345 मत
-पांचवें राउंड में BJP की पार्वती दास ने बनाई बढ़त
भाजपा 476 मतों से आगे
-भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास एक वोट से आगे
-कांग्रेस के बसंत कुमार को 195 वोटों से आगे

55.44 फीसदी हुआ था मतदान
बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने बताया कि मतगणना बागेश्वर डिग्री कॉलेज में की जा रही है। वहां 14 मेजें लगाई गई हैं और 130 मतदानकर्मी वोटों की गिनती कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल की इस सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे, जिसमें 55.44 फीसदी मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंदन राम दास का इस वर्ष अप्रैल में बीमारी से निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है।

भाजपा ने दास की पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके विरूद्ध बसंत कुमार को टिकट दिया है। कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.