Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

युवक की हत्या के बाद 6 थानों का पुलिस बल रहा तैनात, विधायक से गले लकर रोया भाई, बोला- हत्यारों को दो सजा

39
भिंड। शहर के अटेर रोड स्थित चंदनपुरा में मंगलवार शाम साढ़े छह युवक की हत्या के बाद बुधवार सुबह सात बजे से लेकर पांच बजे तक हंगामा चला। पीएम हाउस के बाहर स्वजनों सहित अन्य रिश्तेदार भारी संख्या में एकत्रित हो गए। सुरक्षा के लिए देहात-कोतवाली के अलावा छह थानों की पुलिस के साथ ही एसएएफ की एक कंपनी में आ गई थी।

पीड़ित स्वजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक संजीव सिंह कुशवाह से मृतक के भाई ने गले लगकर रोते हुए कहा कि भाई के हत्यारों को सजा दिलाई जाए। सुरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दिलाई जाए। विधायक ने तुरंत एक लाख रुपये की सहायता स्वजनों को अपनी तरफ से मुहैया कराई। शाम को चंदनपुरा स्थित मुक्तिधाम में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

26 वर्षीय नीलेश जाटव पुत्र दाताराम जाटव निवासी केके भट्टा वाली गली अटेर रोड भिंड पर शाम करीब छह बजे दोस्त नीरज ने फोन कर बुलाया। नीलेश बाइक से चंदनपुरा पहुंचा तो कुछ लोग नीरज से विवाद कर रहे थे। नीलेश वहां पहुंचा तो करीब आधा दर्जन लोग वहां आ गए तो उसने भागना चाहा। इसी दौरान पीछे से युवकों ने कट्टा-पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली नीलेश के पीठ में लगी। स्वजन और दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने मृतक के पिता दाताराम पुत्र तोताराम अटल की रिपोर्ट पर देहात थाना पुलिस ने धीरज धीरेंद्र राजपूत निवासी मुडैयाखेरा, अश्वनी उर्फ डीके निवासी वाटर वक्र्स, सीपी पंडित अटेर रोड, कपिल शर्मा निवासी अटेर रोड, सूरज अटेल निवासी केके ईंट भट्टा वाली गली और अन्नू बरुआ निवासी ओझा नगर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।

आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग

रात में शव पीएम हाउस में रखने को लेकर कोतवाली टीआइ और स्वजनों के बीच मुंहवाद हो गया था। पीएम के बाद स्वजनों ने कहा कि जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आरोपित नहीं मिल रहे हैं तो उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए।

मकान पर बुल्डोजर चलवाने की मांग

एएसपी संजीव पाठक, सीएसपी अरुण उइके ने कहा कि आरोपितों के स्वजनों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं। स्वजन बोले कि अगर वह नहीं मिल रहे हैं तो मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए। एसडीएम रवि मालवीय ने कहा कि पहले हम मकान की नाप-जाेख कराकर चेक करेंगे कि कहीं वह सरकारी जमीन पर तो नहीं बना है। इसी के बाद ही कार्रवाई होगी। एसडीएम नपा सीएमओ वीरेंद्र तिवारी और आरआइ-पटवारी पहुंचे और आरोपित अश्वनी उर्फ डीके के मकान के दस्तावेज मंगाए। एसडीएम ने सीएमओ से कहा कि मकान खाली करने के लिए नोटिस चस्पा कराएं।

विधायक के आश्वासन के बाद माने स्वजन

सुबह 11 बजे सबसे पहले पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पीएम हाउस पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वजनों से चर्चा की। 12 बजे विधायक संजीव सिंह कुशवाह भी पहुंच गए। विधायक कुशवाह से मृतक के छोटे भाई शैलेष गले लगकर रोते हुए कहा कि भाई की हत्या के बाद हमें भी खतरा है। शस्त्र लाइसेंस दिलाया जाए। शासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाए। विधायक बोले 15 दिन में लाइसेंस मिल जाएगा। एक लाख रुपये की मदद कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि शासन स्तर से भी सहायता दिलाएंगे।

छह थानों की पुलिस तैनात रहीं

युवक की हत्या और रात में अस्पताल में स्वजनों के तेवर देखते हुए एएसपी पाठक ने देहात थाना, सिटी कोतवाली, ऊमरी टीआइ रविंद्र शर्मा, फूफ टीआइ रामनारायण सिंह भदौरिया, मिहोना टीआइ राजेश सातनकर, मेहगांव टीआइ ओपी मिश्रा के अलावा आरआइ अरविंद सिकरवार, सूबेदार आदित्य मिश्रा सहित एसएएफ बटालियन की कंपनी भी आसू गैस, बज्र वाहन के साथ अस्तपाल में ही बुला ली थी। स्वजन किसी प्रकार का अगर काेई हंगामा या चक्काजाम आदि करते हैं, तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.