Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आठ थर्ड जेंडर की पहली बार थाने में पदस्थापना, जिले में 27 महिला आरक्षकों की तैनाती

33
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में 27 महिला आरक्षकों की पोस्टिंग हुई है। पहली बार आठ थर्ड जेंडर आरक्षकों को भी पहला थाना मिला है। ट्रेनिंग के बाद पहली बार पोस्टिंग दी गई है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया है। सभी थर्ड जेंडरों से एसएसपी ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके अलावा आठ उप निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना दी गई है। बालेश्वर लहरे को सिविल लाइन से सिलयारी चौकी गुरविंदर संधु को थाना मौदहापारा से डीडी नगरए पुनीराम साहू को थाना डीडी नगरए सुरेंद्र मिश्रा को थाना खरोराए अंजना मसीह को सिविल लाइन श्याम सिंह नेताम को यातायातए महेश राम निर्मलकर को थाना गोबरा नवापारा और रविंद्र कुमार यादव को रामनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

यातायात रायपुर में पदस्थ अधिकारियों की बैठक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत कुमार अग्रवाल ने बुधवार को यातायात रायपुर में पदस्थ सभी टैंगो-मोबाइल व पेट्रोलिंग कार्य में पदस्थ कर्मचारियों का बैठक ली। आगामी त्यौहारी सीजन और विधानसभा चुनाव के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सचिन्द्र कुमार चौबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह और उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार ध्रुव व समस्त थाना के प्रभारी अधिकारी एवं टैंगो मोबाइल उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एसएसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाते हुए व्यस्त समय में बेहतर से बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए, जहां ज्यादा जाम लगने की शिकायत रहती है, ऐसे स्थानों को चिन्हांकित कर अधिक से अधिक बल लगाकर व्यवस्था बनाने कहा। प्रमुख मार्ग जैसे एयरपोर्ट रोड, रेलवे स्टेशन रोड और बस स्टैंड रोड में खास तौर पर जाम न हो क्योकिं यात्रियों को समय पर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचना होता है। जाम होने के कारण किसी का ट्रेन न छूटे ऐसी व्यवस्था बनाने बताया गया।

चेकिंग पाइंट बढ़ाने कहा गया

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चेकिंग पाइंट बढ़ाने कहा गया। मोडिफाइड सालेंसर लगे गाड़ियों के विरूद्ध सरप्राइज चेकिंग चलाकर अधिक से अधिक कार्रवाई करने निर्देशित करने कहा गया। रात में चेकिंग पाइंट लगाकर चारपहिया वाहनों की चेकिंग। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पाए जाने पर संबंधित थानों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान परिवार सहित जाने वालों को अनावश्यक परेशानी न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखने की ओर जोर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.