Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

जबरदस्त कमाई के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई गदर 2 की रफ्तार, इतना रहा कलेक्शन

58

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपने रिलीज के दिन से ही राज कर रही है। इस फिल्म ने सबसे कम समय में 500 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। सनी और अमीषा की इस फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। ‘गदर 2’, 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के बाद फिल्म की कमाई काफी धीमी हो गई है। वहीं, अब फिल्म के 26वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सिनेमाघरों में अब ‘गदर 2’ का क्रेज कम होता जा रहा है।

500 करोड़ के बाद धीमी हुई गदर 2

बता दें कि सनी देओल की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। 22 सालों के बाद लौटी तारा और सकीना की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक सभी ने ‘गदर 2’ को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। लोगों के प्यार का नतीजा यह रहा कि फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में शामिल होकर ऐतिहासिक कलेक्शन किया। 500 करोड़ कमाने के बाद अब ‘गदर 2’ का ग्राफ कम होता जा रहा है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक ‘गदर 2’ के 26वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2-3 करोड़ के बीच रहा है।

इतना रहा टोटल कलेक्शन

बीते दिनों की तुलना में ‘गदर 2’ का यह कलेक्शन काफी कम माना जा रहा है। हालांकि, रिलीज के 26 दिन बाद भी दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। जहां, इतने दिनों में बाकी फिल्मों का हाल बेहाल हो जाता है। वहीं, ‘गदर 2’ अभी तक टिकी हुई है। रोज फिल्म का धीरे-धीरे कलेक्शन आगे बढ़ रहा है। ‘गदर 2’ के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 26 दिन में 506 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.