Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

इंदौर में हथकड़ी में यूं घूमें खलनायक, कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाई

34

इंदौर,  दहशतगर्दी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने उनके अंदाज में सबक सिखाया। पहले हथकड़ी में घुमाया फिर सरेराह उठक बैठक लगवाकर माफी भी मंगवाई। इस दौरान संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ का गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ बजता रहा। बदमाशों को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ मजमा लग गया।बदमाशों की शर्म से नजरें झुक गई।

वाकया लसूड़िया थाना का है। आरोपित अमित सोनी व प्रीतम कुशवाह ने दो दिन पूर्व स्कीम-78 में चाकूबाजी की घटना की थी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपितों को स्कीम-78 से बावड़ी हनुमान के समीप से पकड़ लिया।दोनों से चाकू भी बरामद कर लिए गए। पुलिस दोनों आरोपितों को स्कीम-78 क्षेत्र में ले गई और जुलूस निकाला गया।

आरोपितों के हाथों में हथकड़ियां लगी थी। अगल-बगल में पुलिसवाले डंडे लेकर चल रहे थे। आने जाने वाले लोग देखते ही रुक जाते थे। भीड़ से नजरें मिलाने में भी बदमाशों को शर्म आ रही थी। पुलिस से माफी मांगी और आरोपितों ने उठक-बैठक लगाकर अफसोस जताया कि उनसे अपराध हो गया है। अब कभी ऐसा कोई काम नहीं करेंगे।

इंटरनेट मीडिया पर डाली रील-पिस्टल सहित पकड़ लाई पुलिस

क्राइम ब्रांच ने भी एक आरोपित जयपालसिंह राजपूत को हीरानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।आरोपित से एक पिस्टल बरामद हुई है।एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक जयपाल ने कुछ दिनों पूर्व इंटरनेट मीडिया पर रील्स बना कर डाल दी थी। साइबर सेल ने उसकी जानकारी जुटाई और मंगलवार रात घर से हथियार सहित पकड़ लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.