Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

चीनी हैकर्स ने दो मैसेजिंग ऐप का बनाया क्लोन, चुरा रहे डेटा

60

नई दिल्ली। मोबाइल पर मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। चीनी हैकर्स ने पापुलर मोबाइल मैसेजिंग ऐप सिग्नल और टेलीग्राम का क्लोन ऐप बना लिए हैं। इनके नाम देखने में हूबहू असली ऐप जैसे ही लगते हैं, लेकिन असल में ये स्पाइवेयर से इन्फेक्टेड होते हैं जो मोबाइल में डाउनलोड होती है सारी पर्सनल जानकारियां चुरा लेते हैं।

देश के साइबर रिसर्चर ने चीन के ऐसे फर्जी मोबाइल ऐप की पहचान कर ली है। यह असली मोबाइल मैसेजिंग ऐप के क्लोन की तरह काम करते हैं। यहां तक की इनका डिजाइन भी असली ऐप की तरह की होता है, जिससे इसका इस्तेमाल करने वालों को पता भी नहीं चलता कि जिससे वो मैसेज भेज रहा है वो फर्जी ऐप है।

मोबाइल से चुरा रहे सारी पर्सनल जानकारी

चीनी हैकर्स द्वारा बनाए गए बैडबाजार ऐप में स्पाइवेय है, यह सिग्नल और टेलीग्राम की हूबहू नकल है। यह ऐप मोबाइल से पर्सनल जानकारी चुराकर हैकर्स तक पहुंचा देते हैं। साइबर सिक्युरिटी रिसर्चर ने बताया कि ऐप का लोगो भी बिल्कुल ओरिजनल मैसेजिंग ऐप की तरह है।

स्पाइवेयर ऐप इस तरह चुराता है मोबाइल से जानकारी

हैकर्स स्पाइवेयर ऐप का उपयोग मोबाइल का डेटा चुराने के लिए करते हैं। यह ऐप मोबाइल की कान्टैक्ट लिस्ट, गूगल अकाउंट, काल लाग सहित कई पर्सनल जानकारी चुरा लेता है। रिसर्चर की रिपोर्ट के अनुसार स्पायवेयर मोबाइल ऐप के फीचर ने अब तक 13,953 मोबाइल को इन्फेक्टेड किया है। इसके साथ ही ये पिन नंबर हैकर को भेज देता है जिससे मैसेजिंग ऐप को कही से भी एक्सेस मिल सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.