Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मन में हैं विश्वास, नदी- तालाब होंगे साफ

39

बिलासपुर। एनई रेलवे कालोनी के श्री शिवाय नमस्तुभ्यं परिवार के सदस्य नदी- तालाब को स्वच्छ रखने के लिए आगे हैं। सदस्यों ने एक रथ की शुरूआत की है, जो हर शुक्रवार को रेलवे की सभी कालोनियों में भ्रमण कर निर्माल्य को एकत्र करता है, ताकि इनका विसर्जन नदी या तालाबों में न हो। उन्हें विश्वास है कि उनका यह योगदान भी नदी- तालाब को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करेगा।

मंदिरों से लेकर घरों में पूजा- अर्चना की जाती है। इस दौरान पूजन व हवन सामग्रियों का उपयोग भी किया जाता है। जिनमें फूल, अगरबत्ती, बेलपत्ती, दूबी आदि सामाग्रियां होती है। जब यह सामान बासी हो जाते हैं, उन्हें एकत्र कर नजदीक की नदी या तालाबों में विसर्जन कर देते हैं। लेकिन, किसी को इतना सोचने की फुर्सत नहीं है कि जल स्रोतों पर इसका कितना दुष्प्रभाव पड़ेगा। जल स्रोत प्रदूषित होंगे तो इसका विपरित प्रभाव जनजीवन पर पड़ेगा।

इसे देखते हुए और जल संरक्षण के लिए श्री शिवाय नमस्तुभ्यं परिवार के सदस्य दिलीप कुमार चौरसिया, आरजे शर्मा, शंकुतला, चंपा समेत अन्य सदस्यों ने यह प्रयास किया है। परिवार के सदस्य दिलीप कुमार चौरसिया बताते हैं कि जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए निर्माल्य विसर्जन रथ चलाने की योजना बनाई गई। इसके लिए सभी सदस्य सामने आए। यह रथ प्रत्येक शुक्रवार को रेलवे की सभी कालोनियों में जाकर वहां से सामाग्री एकत्र करता है। इस दौरान परिवार के सदस्य में रहते हैं। लोगों से अपील की जाती है।

ऐसे किया जाता है विसर्जन

घरों से पूजा- पाठ में उपयोग की गई सामग्री इकट्ठा करने के बाद रथ उस जगह पर पहुंचता है, जहां इन्हें डालने के लिए एक बड़ा गड्डा किया गया है। अरपा नदी के किनारे परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में इस गड्ढे में सामग्री को डाल दी जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.