Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी...

सारा अली खान के साथ रोमांस करते दिखेंगे कार्तिक आर्यन? ‘आशिकी 3’ को लेकर आया बड़ा अपडेट

65

बॉलीवुड को बिग हिट्स देने के बाद बेहतरीन एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों कबीन खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है। इसके बाद कार्तिक के हाथ एक बड़ी फिल्म लगने वाली है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘आशिकी 3’ के लिए कार्तिक आर्यन का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा फिल्म से लीड रोल के लिए बातचीत की जा रही है। फिल्म निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने आकांक्षा से संपर्क किया है।

लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं सारा

खबरें ये भी आ रही हैं कि इस फिल्म में सारा अली खान लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं। अनुराग की प्लानिंग के हिसाब से कार्तिक और सारा को फिर से स्क्रीन पर एक साथ लाया जाएगा। कार्तिक और सारा अपने रिलेशन को लेकर पहले काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। सारा की एक्टिंग से अनुराग भी काफी इंप्रेस हैं। फिल्म ‘लव आज कल’ में सारा और कार्तिक की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन अभी तक भट्ट परिवार ने सारा के नाम पर कोई बातचीत नहीं की है। उन्होंने सारा अली खान को फिल्म के लिए काफी सीक्रेट रखा है।

आशिकी 3 में सारा और कार्तिक का रोमांस

बता दें कि हाल ही में एक पार्टी में सारा और कार्तिक लंबे समय के बाद एक साथ दिखाई दिए थे। दोनों ने इस दौरान एक-दूसरे को गले भी लगाया था। दरअसल, एक वक्त था, जब सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के प्यार के चर्चे हर तरफ हो रहे थे। दोनों अक्सर एक साथ दिखाई देते थे। लेकिन कुछ समय के बाद ही इस कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद से दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आशिकी 3 में सारा और कार्तिक आशिकी करते दिखाई देते हैं या नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.