Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

बीआरटीएस के कारण पार्किंग की परेशानी, छोटे पार्किंग स्थल नहीं बन सके

72

संत हिरदाराम नगर। बैरागढ़ में बीआरटीएस लेन बनने के साथ शुरू हुई पार्किंग की समस्या अब गंभीर होती जा रही है। बाजार में दुपहिया वाहन खड़े करने की जगह नहीं बची है। लोग मजबूरी में सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। नगर निगम ने एक मल्टी पार्किंग एवं कुछ छोटे पार्किंग स्थल विकसित करने का प्रस्ताव बनाया था। मल्टीपार्किंग तो बन गई पर छोटे पार्किंग स्थल अभी तक नहीं बन सके हैं।

खीमनदास नरियानी मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास काफी जगह खाली है लेकिन यहां अतिक्रमण हो गया है। अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रतिमा को शिव मंदिर गोल चक्रा के निकट स्थित संत कंवरराम प्रतिमा का पास स्थानांतरित कर दिया जाए तो यहां पार्किंग की जगह आसानी से निकल सकती है। वर्तमान में खाली जगह पर वैसे भी वाहन खड़े हो रहे हैं। कुछ हिस्से पर कब्जा है। अतिक्रमण हटा दिया जाए तो दो पहिया वाहनों की शानदार पार्किंग विकसित हो सकती है।

प्रस्ताव बना लेकिन सर्वे ही नहीं हुआ

नगर निगम ने बैरागढ़ मेन रोड पर बीआरटीएस मार्ग निर्माण के समय छोटे पार्किंग स्थल चिह्नित किए थे, इनमें गांधी प्रतिमा स्थल भी था। निगम ने मेन रोड के मध्य स्थापित संत कंवरराम की प्रतिमा को शिव मंदिर के पास स्थानांतरित कर दिया लेकिन गांधी प्रतिमा स्थल को शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर अमल नहीं हो सका। सन 2011 में बीआरटीएस लेन पर परिवहन शुरू होते ही मेन रोड पर पार्किंग की समस्या बढ़ गई। नगर निगम ने पुरानी सब्जी मंडी हटाकर वहां मल्टीपाकिंग का निर्माण कर लिया लेकिन बाजार के मध्य में अब भी कोई पार्किंग स्थल नहीं है। कपड़ा व्यापारी संघ का कहना है किनगर निगम को सर्वे करवा कर नए स्थल विकसित करना चाहिए। एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी कहते हैं किइस समस्या का निदान कराया जाएगा। सर्वे भी कराएंगे इसके बाद काम होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.