Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दो यात्रियों की थम गई सांसें, शहडोल में उतारे गए शव

31

शहडोल। निजामुद्दीन से दुर्ग की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 12824 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार दो यात्रियों की चलती ट्रेन में ही मौत हो गई है। इन दोनों के शवों को शहडोल में उतारा गया। इसके बाद स्वजनों के बयान आदि दर्ज किए गए। जिसके बाद पोस्टमार्टम करा कर शव को स्वजनों को सौंप कर रवाना किया गया। दोनों अलग-अलग यात्री की मौत अलग-अलग वजह से होना बताया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी प्रभारी पीके केरकट्टा ने बताया कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार रामस्वरूप पाठक पुत्र संतु पाठक उम्र 60 वर्ष निवासी मठपारा वार्ड नंबर 27 उसलापुर दिल्ली से कैंसर का इलाज करा कर अपने घर वापस जा रहे थे तभी शहडोल के पहले ही उनकी मौत हो गई ।

दूसरी मौत मजदूर की

वहीं दूसरी घटना भी इसी ट्रेन में हुई है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सखाराम साहू पुत्र धनुष राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी कुआं गांव थाना जरहा जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली से मजदूरी कर अपने गांव तीज त्यौहार मनाने के लिए पत्नी के साथ वापस जा रहा था। बंधवाबरा स्टेशन के पास अचानक उसकी हालत बिगड़ी और पूरा शरीर अकड़ गया इसके बाद वह पसीना पसीना हो गया। शहडोल पहुंचते पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

शव लेकर रवाना हुए स्वजन

थाना प्रभारी ने बताया है कि शहडोल में दोनों मृतकों के शव को उतारा गया और जिला अस्पताल शहडोल में पोस्टमार्टम करने के बाद उनके स्वजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घटना की जांच की जा रही है कि दोनों यात्रियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पृथम दृष्टया एक कैंसर मरीज तो दूसरे यात्री की मौत गर्मी और तबीयत बिगड़ने की वजह से बताई जा रही है। दोनों के शवों को लेकर उनके स्वजन रवाना हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.