Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

रिटेल बाजार में 200 रुपये तक बिक सकती है तुवर दाल, त्योहारों पर महंगाई की मार

52

इंदौर। त्योहारों की शुरुआत के साथ ही दालों में उपभोक्ता मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, जबकि दलहन की आवक बेहद कमजोर बनी हुई है। बरसात की खेंच की वजह से दलहन उत्पादन में कमी की उम्मीद की जा रही है। स्टाकिस्ट और किसान माल रोकने में लगे हैं। इससे मंडियों में आवक काफी घट गई है। इसके अलावा दलहन के आयातित देशों ने भी कीमतें बढ़ा दी है, जिससे मिलर्स की लागत ऊंची बैठने लगी है। यही वजह है कि दालों के दामों मे एकतरफा तेजी का वातावरण बना हुआ है।

शुक्रवार को तुवर दाल थोक में 200 रुपये बढ़कर 13700 से 16500 रुपये क्विंटल बिकी। मूंग दाल-मोगर 100 रुपये बढ़कर छिलका दाल 10700 से 11000 और मूंग मोगर 11300 से 11600 बिकी। उड़द दाल और उड़द मोगर में भी 100 रुपये क्विंटल का उछाल आया। त्योहारों पर महंगी होती दाल रसोई का बजट बिगाड़ेगी। तुवर दाल खेरची में 180 रुपये किलो तक बिकने लगी है। आशंका है कि दीवाली के पहले 200 रुपये किलो तक दाम पहुंच जाएंगे।

मंडी में शुक्रवार को दलहन में ऊंचे दामों पर लेवाली कुछ कमजोर होने के कारण ज्यादातर दलहन की कीमतों में स्थिरता रही। काबुली चने में भी ऊंचे दामों पर मांग का अभाव रहने और हल्के मालों की आवक ज्यादा होने के कारण भाव में आंशिक गिरावट रही। काबुली चना कंटेनर में करीब 100 रुपये तक घटाकर बोला गया। कंटेनर में डालर चना (40/42) 16600, (42/44) 16400, (44/46) 16200, (58/60) 15200, (60/62) 15100, (62/64) 15000 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 6500, विशाल 6300-6350, डंकी चना 5700-6000, मसूर 6350, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11000-11500, कर्नाटक तुवर 11400-11700, निमाड़ी तुवर 9500-11000, मूंग 8800-9000, बोल्ड मूंग 9000-9200, एवरेज 7200-8000, उड़द बेस्ट 8500-9200, मीडियम 6500-8000, गर्मी की उड़द 8400-9000, मीडियम 4500-5500, हल्की 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 7800-7900, मीडियम 8000-8100, बेस्ट 8200-8300, मसूर दाल 7850-7950, बेस्ट 8050-8150, मूंग दाल 10700-10800, बेस्ट 10900-11000, मूंग मोगर 11300-11400, बेस्ट 11500-11600, तुवर दाल 13700-13800, मीडियम 14600-14700, बेस्ट 15000-15100, ए. बेस्ट 16000-16200, ब्रांडेड तुवर दाल 16500, उड़द दाल 10400-10500, बेस्ट 10600-10700, उड़द मोगर 11000-11100, बेस्ट 11200-11300 रुपये।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.