Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चीला-रोटी व फरा बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज होने से गढ़कलेवा में लगी भीषण आग

18

बिलासपुर। राजेंद्र नगर चौक स्थित गढ़कलेवा में चीला-रोटी व फरा बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग रसोई कक्ष के भीतर तेजी से फैल गई। भीषण आग गढ़कलेवा को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। बांस-बल्ली से बने होने के कारण आग को फैलने में समय नहीं लगा।

सूचना पर फायर दमकल की टीम पहुंची और पानी का छिंड़काव कर आग पर काबू पाया। तब तक सामान जल गए थे। । इस घटना से संचालक को भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार के निर्देश पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर चौक पर गढ़कलेवा का संचालन किया जा रहा है। यहां छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार व्यंजन बिक्री की जाती है। गढ़कलेवा का निर्माण बांस-बल्ली से किया गया था।

महिला स्व सहायता समुह की महिलाएं चलाती हैं। शुक्रवार की दोपहर दो बजे गढ़कलेवा में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। महिलाएं आर्डर के अनुसार फरा व चीला रोटी बना रही थी। इस बीच रसोई कक्ष के एक गैस सिलिंडर में अचानक लीकेज होने से आग पकड़ ली। इसके चलते वहां व्यंजन बनाने वाली महिलाएं जान बचाकर चिल्लाती हुई बाहर निकली।

देखते ही देखते आग तेजी से चारों तरफ फैलने लगा। इसके बाद सभी कर्मचारी बाहर निकले और पुलिस की डायल 112 को सूचना दीगई। पुलिस की टीम दमकल के साथ घटना स्थल पहुंची। फिर पानी से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में सभी सामान जलकर खाक हो गए।

दमकल गाड़ी समय पर पहुंचते ही हो गई खराब

दमकलकर्मियों ने पाइप बिछाकर स्टार्ट किया तो अचानक गाड़ी खराब हो गई। इससे पानी का छिड़काव नहीं हुआ।इसके बाद आनन-फानन में दमकलकर्मियों ने फायर स्टेशन फोन कर दूसरी गाड़ी मंगवाई। तब तक आग गढ़कलेवा के चारों तरफ फैल चुकी थी। इसके चलते आग को काबू करने में दमकलकर्मियों को भारी मशक्कत करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया।

बाल-बाल बचे सी-मार्ट गढ़कलेवा और सी-मार्ट

एक ही जगह सटकर संचालित है। सी-मार्ट में भारी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाएं हैं। गढ़कलेवा में आग लगने से वहां हडकंप मच गया। आग तेजी से सी-मार्ट की ओर फैल रही थी। इस बची दमकलकर्मियों ने सबसे पहले सी-मार्ट के तरफ फैली आग को बुझाई। इस बीच दो दमकल वाहन पहुंची थी। इससे सी- मार्ट की दुकान आग के चपेट में आने से बच गई।

ग्राहकों के बीच मची भगदड़

घटना के दौरान गढ़कलेवा में नास्ता करने वाले ग्राहकों की भीड़ लगी थी। वहीं, सी-मार्ट में भी आयुर्वेदिक दवाई खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचे थे। आग लगने के बाद गढ़कलेवा के ग्राहक आग-आग चिल्लाते हुए बाहर भागे। आवाज सुनकर सी-मार्ट के कर्मचारी व ग्राहकों में भी हड़कंप मच गया। सभी ग्राहक दौड़ते हुए बाहर निकले। इस बीच कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.