Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

स्कूल के मध्याह्न भोजन कक्ष में छिपा सात फीट लंबा सांप

30

जबलपुर । नगर निगम द्वारा संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलवारा के शिक्षक उस वक्त दशहत में आ गए जब करीब सात फीट लंबा सांप स्कूल के मध्याह्न भोजन कक्ष की रसोई में जाकर छिप गया। दरअसल सांप स्कूल की छत पर चूहे का शिकार कर रहा था तभी बंदरों के दल ने सांप से खिलवाड़ करने लगे। सांप उछल कर स्कूल की रसोई में छिपा। जैसे ही स्कूल के शिक्षकों ने सांप को स्कूल परिसर में देखा घबरा गए। आनन फानन में इसकी सूचना सर्पमित्र गजेंद्र दुबे को दी। मौके पर पहुंच सर्पमित्र ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

सर्पमित्र गजेंद्र दुबे ने बताया कि तिलवारा स्थित स्कूल में दोपहर साढ़े तीन बजे सांप होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर देखा तो सांप स्कूल के पीछे मध्याह्न भोजन कक्ष में बर्तनों को पीछे जाकर छिप गया। सांप धामन प्रजाति का था। जिसे सुरक्षित तरीके से पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा और वरिष्ठ शिक्षिका रीता साहू ने बताया कि सांप ने चूहे का शिकार किया था छत पर बंदरों द्वारा परेशान किए जाने से वह रसोई में छिप गया था। बघाताल गढ़ा निवासी जयप्रकाश नामदेव के रसोईकक्ष में शाम छह बजे एक तीन फीट लंबा सांप प्रवेश कर गया था जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.