Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ममता बनर्जी के तिलक न लगवाने पर छिड़ा विवाद, नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कही यह बात

25

भोपाल। मुंबई में गुरुवार को विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक में शिरकत करने पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा होटल परिसर में सभी मेहमानों को लगाए जा रहे तिलक से इंकार करने पर विवाद उठ खड़ा हुआ है। खासकर भाजपा के नेता इस मुद्दे पर ममता के खिलाफ हमलावर हैं। इस विवाद में मप्र के गृहमंत्री और भाजपा नेता डा. नरोत्तम मिश्रा भी कूद पड़े हैं। उन्होंने ममता पर तंज कसते हुए इसे उनकी तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है।

सत्ता का तिलक लगवाने को आतुर हैं ममता

नरोत्तम ने शुक्रवार सुबह मीडियाकर्मियों के साथ चर्चा के दौरान इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ममता जी सत्ता का तिलक लगाने को आतुर हैं इसलिए तुष्टीकरण की राजनीति की तरफ हैं। हिंदुत्व का प्रतीक है तिलक। ममता जी हिंदुत्व की भावनाओं को खंडित करने के काम में लगी हैं। नरोत्तम ने यहां तक कहा कि लाखों तिलकधारियों का खून बहाने वाली ममता जी को स्वाभाविक है कि तिलक लगाने में दिक्कत आएगी। वे उस राज्य की मुख्यमंत्री हैं, जो दुर्गापूजा के नाम पर जाना जाता है। इस पर देश के लोगों को विचार करना चाहिए।

कांग्रेस दफ्तर में सुंदरकांड पाठ पर भी कसा तंज

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मोदीजी के आने का एक परिणाम यह भी है कि कभी कांग्रेस कार्यालय में बकरे बंधा करते थे, आज वहां सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। चचाजान दिग्विजय सिंह और चलो-चलो करने वाले कमल नाथ राखी बंधवा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.