Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एशिया कप में सर्वाधिक विकेट किसने लिए टॉप 10 श्रीलंका के गेंदबाजों का दबदबा

34

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 जल्द ही शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को होगा।

इस बार एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछला टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में हुआ था। एशिया कप के एकदिवसीय फॉर्मेट में श्रीलंकाई गेंदबाजों का दबदबा रहा है। एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में से 4 श्रीलंका के हैं। एक पाकिस्तानी गेंदबाज है।

एशिया कप वनडे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. मुथैया मुरलीधन (श्रीलंका) 24 मैच- 30 विकेट

2. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) 14 मैच- 29 विकेट

3. अजंता मेंडिस (श्रीलंका) 8 मैच- 26 विकेट

4. सईद अजमल (पाकिस्तान) 12 मैच- 25 विकेट

5. चामिंडा वास (श्रीलंका) 19 मैच- 23 विकेट

6. इरफान पठान (भारत) 12 मैच- 22 विकेट

7. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 25 मैच- 22 विकेट

8. अब्दुल रजाक (बांग्लादेश) 18 मैच- 22 विकेट

9. रवींद्र जड़ेजा (भारत) 14 मैच- 19 विकेट

10. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 13 मैच- 19 विकेट।

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान

अफगानिस्तान ने एशिया कप 2023 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी को सौंपी गई है। बल्लेबाज करीम जनत की छह साल बाद वापसी हुई है। अफगानिस्तान का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 3 सितंबर को होगा।

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम

हशमतु्ल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुललाह जादरान, मोहम्मद नबी, इक्रम अली खिल, राशिद खान, गुलबदिन नाइब, करीम जनत, अब्दुल रहमान, शारफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, फजलहक फारूकी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.