Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

भैंस चोरी के शक में व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने चक्काजाम करते हुए की टीआई को हटाने की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

44

 भैंस चोरी के शक में चिरोंजी नाम के व्यक्ति की हत्या के आरोप के शक में परिजनों ने 8 लोगों पर आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। श्योपुर शिवपुरी हाईवे पर शव को रखकर चक्काजाम करते रहे ग्रामीण व परिजनए परिजनों का आरोप है कि भूरा गुर्जर और शिव नारायण गुर्जर के साथ करीब 8 लोगों के द्वारा कराहल पनवाड़ा तिराहे पर घर आकर चिरोंजी कुशवाह के ऊपर भैंस चोरी का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी और जब चिंरौजी कुशवाह को सुबह 4 बजे सोच के लिए घर से बाहर निकले तो 1 घंटे बाद घर वापिस नहीं आये।

परिजन जब चिरोंजी को ढूढने पहुंचे तो चिरोंजी का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों द्वारा शव को लेकर थाना प्रभारी से आरोपियों के नाम सहित शिकायत की गई,लेकिन थाना प्रभारी ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई न करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कही जिससे परिजन भड़क गए और शव को बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए एसडीओपी मौके पर पहुंचे  और परिजनों द्वारा बताए गए लोगो पर प्रकरण दर्ज किया। परिजनों ने आरोपियों के साथ साठगांठ करने वाले कराहल थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। परिजन टीआई को हटाने और दूसरे टीआई को पदस्थ करने की मांग कर रहे है साथ ही सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.