Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ को किया प्रपोज, कौन है सिंगर की होने वाली दुल्हनिया

25

अरमान ने काफी फिल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में सगाई कर ली है। दरअसल 8 अगस्त को यूट्यूबर और व्लाॅगर आशना श्रॉफ के साथ अरमान ने इंगेजमेंट की है। अरमान ने काफी फिल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है। शेयर की गई तस्वीरों में अरमान ऑफ-व्हाइट सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, आशना ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है। दोनों इस दौरान काफी प्यारे लग रहे हैं।

घुटने पर बैठकर किया प्रपोज

प्रपोजल की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अरमान मलिक ने लिखा ‘और हमारे हमेशा की बस अभी शुरुआत ही हुई है।’ तस्वीरों में अरमान आशना श्रॉफ को सगाई की अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। वे घुटनों पर बैठकर आशना को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। फोटोज पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने लिखा, “तुम दोनों को बहुत सारी बधाई।” वहीं, रिया चक्रवर्ती ने भी कपल को बधाई दी। ईशा गुप्ता, जरीन खान, नीति मोहन, तारा सुतारिया, अहाना कुमरा, टाइगर श्रॉफ समेत कई सितारों ने उन्हें भर-भरकर बधाईयां दी हैं।

कौन है आशना श्रॉफ?

बता दें कि आशना पेशे से यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया सेलिब्रिटी है। वह फैशन और ब्यूटी से जुड़े व्लॉग्स बनाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशना अरमान से दो साल बड़ी हैं। आशना ने लंदन से फैशन की पढ़ाई की है। एक समय पर आशना का नाम फोटोग्राफर सिद्धार्थ के साथ भी जुड़ा था। उनकी मां किरण श्याम भी माॅडल रह चुकी हैं। वहीं, अरमान की बात करें तो, उन्होंने ‘जहर’, ‘बोल दो न जरा’, ‘पहला प्यार’, ‘मुझको बरसात बना लो’, ‘मैं रहूं या न रहूं’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !