Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

रक्षाबंधन पर पूरे दिन रहेगा भद्रा का साया

40

ग्वालियर। रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्‍त को श्रावण पूर्णिमा पर पूरे दिन भद्रा होने की वजह से रक्षाबंधन 31 अगस्त को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि 30 अगस्त सुबह 10.58 बजे से पूर्णिमा प्रारम्भ होगी और 31 अगस्त को सुबह 07.05 पर समाप्त होगी। इसी के साथ 30 अगस्त को सुबह 10.58 बजे से भद्रा लग जाएगी और रात 9.01 बजे तक रहेगी। इस साल भद्रा रक्षाबंधन के दिन पृथ्वी पर वास करेंगी, जिस कारण से भद्रा में राखी बांधना शुभ नहीं रहेगा।

रक्षाबंधन का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। हर साल इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधते हुए उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन को उपहार देते हुए हमेशा उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

हिंदू धर्म के मुहूर्त

– तिथि और काल का बहुत महत्व है। शास्त्र के अनुसार, अगर श्रावण पूर्णिमा पर भद्रा का साया है, तो राखी नहीं बांधना चाहिए। भद्रा के समाप्त होने के बाद ही राखी बांधनी चाहिए। भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है।

– इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त रात्रि 09.01 बजे से 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हमेशा ही भद्रा रहित काल में मनाया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.