Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

वनडे में पहली बार भारत से भिड़ेगा नेपाल पढ़ें अब तक कैसा रहा टीम का रिकॉर्ड

18

नई दिल्ली।  एशिया कप 2023 शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रोमाचंक मुकाबला 2 सितंबर को होगा। इस दिन भारत और पाकिस्तान टीम आमने-सामने होंगी। इसके बाद भारतीय टीम नेपाल के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह पहला वनडे मैच है। नेपाल की टीम पहली बार पाकिस्तान से भिड़ेगी। एकदिवसीय क्रिकट में नेपाल टीम का रिकॉर्ड अच्छा है। हालांकि एशिया कप जीतना उनके लिए आसान नहीं होगा।

कैसा है नेपाल क्रिकेट टीम का वनडे रिकॉर्ड?

नेपाल ने अब तक कुल 57 मैच खेले हैं। जिसमें 30 मैच जीते हैं। वहीं, 25 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। नेपाल क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड, यूएई, यूएसए, ओमान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराया है। आज तक विश्व की शीर्ष टीमों से मुकाबला नहीं हुआ है।

नेपाल क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी

नेपाल के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित पौडेल हैं। रोहित ने 52 मैचों में 1 और 8 शतक के साथ 1469 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आसिफ शेख हैं। 41 मैचों में आसिफ ने 1187 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। वहीं, कुशल भुर्टेल तीसरे स्टार बल्लेबाज हैं। उन्होंने 39 वनडे मैच में 1 शतक और 6 अर्धशतक के साथ 872 रन बनाए है।

एशिया कप के लिए नेपाल टीम

रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शार्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह आयरे, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, संदीप जोरा, किशोर महतो, अर्जुन सूद।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.