Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

महिला शिक्षक ने कक्षा 1 बच्चे के सिर पर किया वार, केस दर्ज 

39

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी स्कूल की एक महिला शिक्षक के खिलाफ कक्षा 1 के छह वर्षीय छात्र के सिर पर कथित तौर पर हमला करने का मामला दर्ज किया है, जिसमें उसे चोट लग गई है। इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को हुई। घटना की जानकारी मिलने पर कलवा में न्यू इंग्लिश स्कूल विटावा के शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

कलवा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि 21 अगस्त को बच्चे की मां अपने बेटे को घर वापस लाने के लिए स्कूल गई थी। उस समय, उनके क्लास टीचर ने उन्हें बताया कि लड़का ठीक से पढ़ाई नहीं कर रहा है। साथ ही टीचर ने कहा कि बच्चे पर ध्यान देने की ज़रूरत है जिससे उसका होमवर्क पूरा हो सके।

रात के खाने के बाद, लड़के की माँ ने उसके सिर पर कुछ सूजन और कुछ सूखा हुआ खून देखा। पूछने पर उसने बताया कि टीचर ने उसके सिर पर मारा था, जिससे उसे चोट लग गई। बच्चे की मां ने तुरंत इस मामले में अपने शिक्षक से इस बारे में पूछा, लेकिन शिक्षक उचित जवाब नहीं दे सका।

उन्होंने कहा कि अगले दिन, लड़के के माता-पिता ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल में भी इसी शिक्षक ने उनके बेटे को धक्का देकर गिरा दिया था।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह आगे भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो, इसलिए वे शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़के को कलवा के एक नागरिक अस्पताल में भेजा, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर, शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत अपराध का मामला दर्ज  किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.