Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

मुंबई पुलिस को आया विमान में बम होने का फर्जी कॉल, मामले की जांच जारी

45

मुंबई पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिक को वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना पाकर नवी मुंबई की मानव तस्करी विरोधी टीम नेरूल के स्थानीय इलाके में गुरुवार को छापेमारी की।

छापेमारी में पुलिस ने 61 वर्षीय मोफिस मंसूर अंसारी और 45 वर्षीय दिनेशकुमार राम को पकड़ा, जो बिना वैध दस्तावेज के यहां रह रहे थे। पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम 1950 और विदेशी अधिनियम 1946 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दोनों बांग्लादेशी नागरिक पिछले सात साल से यहां रह रहे थे। ठाणे सिटी पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने एक 32 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को भिवंडी शहर से पकड़ा था। आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम ने छापेमारी के दौरान बांग्लादेश के चट्टग्राम के मूल निवासी नूर हुसैन अब्दुल सलम शेख को पकड़ा।

19 अगस्त को गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने शेख से पूछताछ की और इस दौरान उसके पास से आईएमओ बरामद किया। आईएमओ एक वीडियो कॉलिंग एपलिकेशन है, जिसके जरिए वह अपने परिवार से जुड़ा रहता था। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी प्लंबर का काम करता था, उसके पास भारत की यात्रा करने या रहने के लिए कोईवैध दस्तावेज नहीं था।

युवक ने विमान में बम होने की फर्जी खबर फैलाई
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मुंबई हवाई अड्डे पर एक विमान में बम होने की फर्जी धमकी वाला कॉल आया। यह कॉल सतरा के एक लड़के ने की थी। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.