Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...

भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को बदलने में टेक्‍नोलॉजी का होगा खास योगदान- जेएनएम सीईओ भरत गुप्‍ता

65
नई दिल्ली। भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान विकास की संभावनाएं दिखाई हैं। भारत 72 करोड़ के साथ वैश्विक तौर पर दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट आबादी है। वहीं, 50 प्रतिशत से अधिक लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। गूगल, टेमासेक और बेन एंड कंपनी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट द ई-कॉनमी ऑफ ए बिलियन कनेक्टेड इंडियंस में कहा गया कि भारत की इंटरनेट इकोनॉमी 2030 में एक ट्रिलियल डॉलर तक पहुंच जाएगी।

जागरण न्यू मीडिया की ओर से डिजिटल भारत शिखर सम्मेलन 2023 की शुरुआत की गई। इस कॉन्क्लेव में इंटरनेट अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम बिंदुओं पर विशेषज्ञों ने अपनी राय साझा की। कार्यक्रम की शुरुआत जेएनएम के सीईओ भरत गुप्ता के भाषण के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में इंटरनेट इकोनॉमी के विकास पर प्रकाश डाला।

जेएनम सीईओ ने कहा कि प्रौद्योगिकी को अपनाने की भूमिका नई आर्थिक क्रांति के लिए प्रासंगिक है। यह शासन के लोकतंत्रीकरण पर निर्भर करेगी।

भारत एक उभरता राष्ट्र

भारत एक विविधता वाला देश है। जिसकी आबादी 1.4 अरब है, जो इसे दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाती है। इसके अलावा,65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र है। यह सबसे युवा देश बने की ओर अग्रसर है। भारत में 28 प्रदेश, 8 केंद्र शासित प्रदेश, 179 भाषाएं और 544 बोलियां हैं। साक्षरता दर 73% है। मार्च 2023

मार्च 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था 3.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आईएमएफ का अनुमान है कि भारत 2027 तक 5.7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ वैश्विक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.