Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर साध्वी प्राची ने की पुरुष आयोग की मांग, बोलीं- महिलाओं में आ रहे पश्चिम के संस्कार रूह अफजा का तो मैंने नाम ही नहीं लिया, मतलब वो जिहाद कर रहे हैं… वृंदावन में बोले बाबा रामदेव ‘ताबूत में आखिरी कील ठोकनी होगी…’ हिंसा पीड़ितों से मिलने मालदा पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस बीड में महिला वकील की पिटाई, ग्राम प्रधान ने लाठी-डंडों और पाइप से मारा; हो गई बेहोश राम मंदिर में जमीन के नीचे परिक्रमा, बनी 80 मीटर लंबी सुरंग; जानिए कैसे और क्यों है खास बिहार: ख्याली का पुलाव न पकाएं तेजस्वी यादव… महागठबंधन की बैठक पर जीतन राम मांझी ने कसा तंज अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता आज संभव जैन के साथ लेंगी फेरे, 20 अप्रैल को रिसेप्शन दिल्ली की गर्मी से परेशान हुआ तहव्वुर राणा, ये डिमांड कर रहा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड बंगाल को दूसरा पाकिस्तान बनाने की साजिश… मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोला अयोध्या का संत समाज

आने वाले सालों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

14

जोहान्सबर्ग।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे। यहां पीएम मोदी ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों के अवसर में बदल दिया। पिछले कुछ वर्षों में हमने जो सुधार किए हैं। उनसे देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में वृद्धि हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने सार्वजनिक सेवा वितरण और सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया। आज भारत में सभी स्तरों पर यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश है।

देश में निवेशकों का भरोसा बढ़ा

उन्होंने कहा, ‘भारत में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। प्रौद्योगिकी के उपयोग से देश ने वित्तीय समावेशन में बड़ी छलांग लगाई है। आज स्ट्रीय वेंडरों से लेकर शॉपिंग मॉल तक UPI का इस्तेमाल किया जा रहा है।’

भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जल्द ही भारत पांच ट्रिलियल डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.