Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम कसने की तैयारी, सरकार और मेटा ने मिलकर शुरू की अनूठी पहल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2026, सुबह से रात तक काम में उलझने वाले पुरुषों की सेहत और इस साल की खास थी... भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से...

चंबल नहर में नहाते से समय डूब गई थी किशोरी ग्रामीणों को गुरुवार सुबह उतराता मिला

68

श्योपुर। चंबल नहर में नहाते से समय डूबी किशोरी का शव दूसरे दिन दुर्गापुरी के पास चंबल नहर में उतारा मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रामबाडी के पास बसाए गए बागचा गांव की दो बालिकाएं लच्छो (14) पुत्री विजय सिंह आदिवासी और मंजू (15) पुत्री काशीराम आदिवासी बुधवार को सुबह 11 बजे के आसपास पास से गुजरी चंबल नहर में नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान वे दोनों चंबल नहर में डूब गई। मंजू आदिवासी को आसपास के लोगों की मदद से नहर से निकाल लिया, लेकिन लच्छो आदिवासी बह गई।

नहर में उतराता मिला शव

लच्छों को काफी तलाशा, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह 8 बजे उसका शव दुर्गापुरी के पास नहर में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर शव का निकलवाया। शव का अस्पताल लाकर पीएम कराया। पुलिस ने इस मामले में स्वजनों की शिकायत पर मर्ग कामय कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.