Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में कार्यक्रम, सनातनी विनोद बिंदल बोले – महादेव सबका कल्याण... Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे

झूठा प्रकरण दर्ज ना करने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते आरक्षक पकड़ा गया

24

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सरसी गांव में गुरुवार को आबकारी विभाग के आरक्षक अरविंद मिश्रा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने रंगे हाथों ट्रैप किया है।

आरोपित आबकारी एक्ट के तहत राजेश जायसवाल पिता जयलाल जायसवाल निवासी सरसी के खिलाफ झूठा प्रकरण न दर्ज करने के बदले में रिश्वत ले रहा था। राजेश जायसवाल ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में की थी।

शिकायत की प्रारंम्भिक जांच करने के बाद 24 अगस्त को ब्यौहारी में आरोपित को शासकीय निवास में पांच हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया है। इसके पहले चार हजार रुपये आराेपित ले चुका था। दूसरी किस्त लेते समय उसे रंगे हाथों ट्रैप कर लिया गया है।

ट्रैप दल के सदस्य निरीक्षक जियाउलहक ने बताया कि बीते 21 अगस्त को शिकायतकर्ता के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण बनाने की धमकी दी गई थी । आरोपित कह रहा था कि प्रकरण दर्ज कर दूंगा। आरोपित आरक्षक आबकारी अधिनियम के तहत झूठा प्रकरण ना दर्ज करने के बदले पैसे ले रहा था।

कार्रवाई में निरीक्षक , डीएसपी परिहार सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर अचानक टीम आबकारी निरीक्षक के घर पहुंची और जब वह शिकायतकर्तापैसे ले रहा था तभी ट्रैैप कर लिया गया ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.