Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो करें ये उपाय

27

 ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की घटनाओं के विस्तृत असर का जिक्र किया गया है। ज्योतिष मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और इस कारण सभी जातकों पर इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है, इसलिए ग्रहण के दौरान और ग्रहण के बाद कुछ विशेष उपाय जरूर करना चाहिए। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला है और इस दौरान कुछ ज्योतिष उपाय से सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभावों को दूर कर सकते हैं।

आखिरी सूर्य ग्रहण का समय

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगने जा रहा है। इस दिन बता अश्विनी अमावस्या है और सूर्य ग्रहण चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में वलयाकर रूप में लगेगा। यह ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8.34 बजे लगेगा।

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक, अटलांटिक, उत्तरी अमेरिका जैसे देशों में आसानी से दिखाई देगा।

कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो करें ये उपाय

यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य देव कमजोर स्थिति में है तो सूतक काल के दौरान नुकीली या धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करें। सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए कांसे की एक कटोरी में घी डालें और एक तांबे का सिक्का डाल दें। इस कटोरी में अपना चेहरा देखकर इस घी और सिक्के को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दिन ही अपने सिर से पैर तक नारियल को 7 बार उतारकर बहती नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय आदित्य हृदय स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचें। नाखून और बाल काटना भी वर्जित माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.