Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे मुफ्त वाटरप्रूफ बैग, घर-घर सर्वे अभियान शुरू निशा भगत आत्महत्या मामले में बड़ा फैसला, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीबीआई जांच के आदेश छठ महापर्व के बाद रेलवे का बड़ा तोहफा, रांची और आसपास के यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे ... झारखंड की युवा क्रिकेटर कुमारी पलक का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, त्रिकोणीय श्रृंखला में दिखाएंगी जल... झारखंड खाद्य निगम में सेवानिवृत्त अधिकारियों की होगी नियुक्ति, सभी 24 जिलों के लिए मांगे गए आवेदन धनबाद के कतरास में हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 50 लाख रुपये का सामान जलकर खाक पंजाब की सियासत में छाए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, सहज और मिलनसार अंदाज से जीत रहे लोगों का दिल

PM मोदी बोले- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है

42

वाराणसी: अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर यहां आये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि ”वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है। बाबा विश्वनाथ से आज यहां देशभर के अपने परिवारजनों के सुख-सौभाग्य और आरोग्य की कामना की। हर हर महादेव!”

मोदी ने इसी पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह शनिवार को वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं। वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहली बार शनिवार की शाम काशी पहुंचे और अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो किया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। यहां बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचने पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।

मोदी बाबतपुर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से करीब 28 किलोमीटर का रोड शो करते हुए सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। प्रधानमंत्री जब करीब 28 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए हवाई अड्डे से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काशी की जनता सड़कों पर दोनों ओर कतार में खड़ी थी। मोदी रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी जाएंगे जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.