Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान देखिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

38

नई दिल्ली। 30 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप क्रिकेट 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में हुई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति की बैठक ने 17 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। रोहित शर्मा कप्तान हैं, जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है। संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है।

Asia Cup 2023 Team India Squad Announcement LIVE Updates

चयन समिति की बैठक में कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ मौजूद रहे। बैठक के बाद रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने मीडिया को जानकारी दी।

टीम इंडिया अभी आयरलैंड में है जहां टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि बुमराह को एशिया कप के लिए टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

एशिया कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर)

एशिया कप क्रिकेट 2022 शेड्यूल

  • 30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल – मुल्तान
  • 31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका – कैंडी
  • 2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – कैंडी
  • 3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – लाहौर
  • 4 सितंबर: भारत vs नेपाल – कैंडी
  • 5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान – लाहौर
  • 6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
  • 9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो
  • 10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो
  • 12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
  • 14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
  • 15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
  • 17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.