Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

नासिक में विरोध मार्च के दौरान 10 पुलिसकर्मियों हुए घायल

47

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के सताना शहर में मणिपुर में दो महिलाओं पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ हो रहा विरोध मार्च हिंसक हो गया। इस दौरान हुए पथराव भी किया गया, जिससे 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

कई लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शाहजी उमाप ने कहा कि शनिवार शाम को हुई घटना के संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है।

किसने किया मार्च का आयोजन

मार्च का आयोजन एकलव्य आदिवासी संगठन, कुछ अन्य आदिवासी संगठनों और वंचित बहुजन अगाड़ी द्वारा मणिपुर में महिलाओं का यौन उत्पीड़न और उन्हें निर्वस्त्र घुमाने के विरोध में किया गया था। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, “डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च जब तहसील कार्यालय के पास पहुंचा तो कुछ प्रतिभागियों ने सताना पुलिस स्टेशन के सामने धरना शुरू कर दिया और मांग की कि स्थानीय भाजपा विधायक दिलीप बोरसे उनका ज्ञापन स्वीकार करें। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि विधायक उनका ज्ञापन स्वीकार नहीं कर सकते क्योंकि वह मुंबई में विधानसभा सत्र में भाग ले रहे हैं।”

पुलिस को प्रदर्शनकरियों पर करना पड़ा लाठीचार्ज

अधिकारी ने बताया कि तीखी बहस हुई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और वहां से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को ‘हल्का लाठीचार्ज’ करना पड़ा। घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया और दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

कितने लोगों को हिरासत में लिया गया

एसपी उमाम ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि घटना में दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमने पथराव करने वाले 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना विरोध मार्च के बाद हुई। तुरंत अतिरिक्त बल बुलाया गया। स्थिति अब शांतिपूर्ण है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.