Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन बनीं पाक पीएम की विशेष सहायक भारत में उम्रकैद काट रहा है अलगाववादी नेता

38

इस्लामाबाद। भारत के खिलाफ साजिश रचने और आतंकी फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आतंकी यासीन मलिक (Yasin Malik) की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक (Mushaal Hussein Mullick) को पाकिस्तान (Pakistan Elections) की कार्यवाहक सरकार में स्थान दिया गया है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें मुशाल हुसैन को मानवाधिकारों पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक बनाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल पूर्णकालिक मंत्री नहीं हैं, बल्कि वह प्रधानमंत्री की विशेष सहायक के तौर पर काम करेंगी। पाकिस्तान के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर के 19 सदस्यीय मंत्रिमंडल को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने गुरुवार को शपथ दिलाई।

कौन है यासीन मलिक, क्यों खा रहे जेल की हवा

अलगाववादी यासीन मलिक को पिछले साल 24 मई को एनआईए कोर्ट ने आतंकी फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यासीन मलिक को ट्रायल कोर्ट ने यूएपीए की धारा 121 और धारा 17 (आतंकी फंडिग) के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दो अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा मिली है।

इसके अलावा यासीन मलिक 1990 में एयरफोर्स के चार जवानों की हत्या का भी दोषी है। यासीन तिहाड़ जेल में बंद है। उसने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया सईद का अपहरण भी किया था।

पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी

पाकिस्तान में इसी साल होने हैं चुनाव

कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। कार्यवाहक सरकार ही पाकिस्तान में आम चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभाएगी। पाकिस्तान में इसी साल आम चुनाव होने हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.