Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी चुनावों से पहले इन सरकारी पदों पर भर्ती 12वीं पास वालों के लिए भी मौका

33

भोपाल। मध्य प्रदेश में ये साल चुनावी है आखिरी महीनों में चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश भर में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की नजर चुनाव से पहले होने वाली भर्तियों और परीक्षाओं पर है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि चुनाव से पहले सरकार कुछ नई भर्तियों की घोषणा कर सकती है। हालांकि कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए लगातार भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं। आज आपको बताते हैं दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में होने वाली सरकारी भर्ती और परीक्षाएं।

हाल ही में संपन्न हुई प्रतियोगी परीक्षाएं

मध्य प्रदेश में पटवारी परीक्षा संपन्न होने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है जो 12 अगस्त 2023 से 12 अक्टूबर तक चलेगी।

अगले कुछ महीनों में होने वाली भर्ती परीक्षाएं

साल के शुरुआत में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने राज्य वन सेवा परीक्षा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा, कराधान सहायक, खेल अधिकारी, लाइब्रेरियन, सहायक प्रोफेसर और अन्य पद रिक्ति 2023 के लिए एमपीपीएससी नई भर्ती 2023 पीडीएफ अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत एमपीपीएससी कैलेंडर के अनुसार ये परीक्षाएं आयोजित हैं।

– सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 सितंबर-अक्टूबर

– राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 08 अक्टूबर 2023

– राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 30 अक्टूबर 2023 से 04 नवंबर 2023

– क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2022, 19 नवंबर 2023

– राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 10 दिसंबर 2023

– कराधान सहायक परीक्षा 2022, 17 दिसंबर 2023

इसके अलावा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में 385 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, मध्य प्रदेश ने ये भर्तियां निकाली हैं।

MP सरकार की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की घोषणा की है, योजना के तहत सरकार चयनित युवाओं को रोजगार के ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के एक महीने बाद राज्य शासन की ओर से युवाओं को 8,000 से 10,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। योजना की शुरुआत 22 अगस्त से हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.