Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम...

उद्धव ठाकरे ने NDA पर किया कटाक्ष

38

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए, शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में “केवल तीन मजबूत पार्टियां” हैं।

राज्यसभा सदस्य संजय राउत, जो शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक हैं, को दिए एक साक्षात्कार में, ठाकरे ने मणिपुर में जातीय संघर्ष को लेकर केंद्र की भी आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर-पूर्वी राज्य का दौरा करने के लिए भी तैयार नहीं हैं।

उद्धव ठाकरे ने एनडीए पर साधा निशाना

भाजपा नीत राजग की हालिया बैठक पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने दावा किया कि जब चुनाव करीब आते हैं तो भाजपा के लिए उसकी सरकार राजग सरकार होती है। उन्होंने कहा, चुनाव खत्म होने के बाद यह मोदी सरकार बन जाती है।

एनडीए में शामिल 38 दलों के नेताओं की पिछले हफ्ते दिल्ली में मुलाकात हुई थी। उसी दिन, बेंगलुरु में शिवसेना (यूबीटी) सहित 26 विपक्षी दलों की बैठक हुई और सर्वसम्मति से उनके गठबंधन का नाम भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन रखने का प्रस्ताव दिया गया।

विपक्षी दल सत्तारूढ़ भाजपा पर विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं।

एनडीए में ED, CBI और IT ही है मजबूत पार्टियां

ठाकरे ने एक इंटरव्यू में कहा कि एनडीए में 36 पार्टियां हैं। एनडीए में ED, CBI और इनकम टैक्स ही तीन मजबूत पार्टियां हैं। बाकी पार्टियां कहां हैं? कुछ पार्टियों के पास एक भी सांसद नहीं है।

समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर ठाकरे ने कहा कि भाजपा को पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए कानून लाना चाहिए।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कानून के सामने हर कोई समान है, तो भाजपा में जो लोग भ्रष्ट हैं, उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘असली शिव सेना’ वहीं है जहां ठाकरे परिवार है। ठाकरे ने कहा कि जिन लोगों ने शिव सेना में फूट डाली, उन्होंने सोचा कि यह खत्म हो जाएगी, लेकिन यह फिर से उभर रही है।

उन्होंने कहा कि यह एक छिपा हुआ आशीर्वाद भी है क्योंकि बगावत करने वाले कई दिग्गज लंबे समय से अपनी सीटों पर काबिज हैं और अब उनकी जगह नए लोगों को मौका मिल सकता है।

पिछले साल जून में, विधायक एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों ने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया और ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.