Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारतीय पैरा कैनो टीम वर्ल्ड चैंपियपशिप खेलने जर्मनी रवाना इरादा पैरालंपिक के लिए टिकट पक्का करना

25

भोपाल। पैरा कैनो वर्ल्ड चैंप‍ियनश‍िप जर्मनी के ड्युसबर्ग में 23 से 27 अगस्त तक आयोजित हो रही है। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय टीम 19 अगस्त शनिवार को भोपाल से रवाना हो गई है। इस चैंपियनशिप के लिए भोपाल के छोटे तालाब पर लगभग दो माह तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ था। इसमें भारत की 13 सदस्यीय टीम ने जोरदार अभ्यास किया है। यह वर्ल्‍ड चैंपियनशिप भारत के लिए भी बहुत मायने रखती है। इसी के आधार पर पेरिस में होने वाले पैरा ओलिपिक के लिए क्वालीफाइ कर सकते है। भारत के तीन से चार खिलाड़ी वर्ल्ड कप में पदक के दावेदार भी माने जा रहे है। मप्र की प्राची यादव व पूजा ओझा पर सबकी नजरें रहेंगी।

भारतीय पैरा कयाकिंग एंव कैनाइंग के चेयरपर्सन और मुख्य कोच मयंक ठाकुर ने बताया कि भारतीय टीम सुबह भोपाल से दिल्ली रवाना होगी और यहीं से जर्मनी की उड़ान भरेगी। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में अधिकांश खिलाड़ी मप्र से है। पिछले दो माह से टीम का कैंप छोटे तालाब पर चल रहा है। सभी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया है। इस चैंपियनशिप में भाग लेने का सपना पूरा हो गया है। वर्ल्ड पैरा कैनो चैंपियनशिप को पैरा ओलिंपिक में जाने का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है। इसमें पदक जीतने वाले तीन वाले तीन खिलाडि़यों के अलावा टाप सिक्स में रहने वाले भी पैरा ओलिपिक में अपना स्थान पक्का कर लेते है। इसलिए पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप को अहम माना जाता है। दुनिया भर के शीर्ष कयाक इसमें अपना कौशल दिखाने आते है। इसे बहुत ही कठिन स्पर्धा माना जाता है।

पेरिस पैरा ओलिंपिक में हमारे आठ खिलाड़ी कर सकते है क्वालीफाइ

मयंक ठाकुर ने बताया कि राजधानी के छोटे तालाब पर दो माह तक चले कैंप में हमने सभी खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुरूप तैयार किया है। हमारी पूरी टीम इसमें जुटी रही थी। जर्मनी में तीन से अधिक खिलाड़ियों के पैरा ओलिपिक में क्वालीफाइ करने की उम्मीद है। अक्टूबर में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में कोटा हासिल करने का मौका रहेगा। सितंबर में फ्रांस में होने वाले वर्ल्ड कप में भी हमारे खिलाड़ी शिरकत कर रहे है।

कुल 12 इवेंट शामिल है

यह सभी 200 मीटर वर्ग में होंगे। पुरुष वर्ग मे वीएल-1, वीएल-2, वीएल-3, केएल-1, केएल-2 व केएल-3 तथा महिला वर्ग में वीएल-1, वीएल-2, वीएल-3, केएल-1, केएल-2 व केएल-3

भारतीय टीम इस प्रकार है

पूजा ओझा, रजनी झा, प्राची यादव, संगीता राजपूत, शबाना, यश कुमार, गजेंद्र सिंह, जयदीप, संजीव कोटिया, मनीष कौरव, सुरेंद्र कुमार, जिथिन जार्ज व कपिल कुमार। मुख्य कोच मयंक ठाकुर, कोच अनिल राठी, महिला कोच नाजिस मंसूरी, फिजियोथेरेपिस्ट डा. इशा जोशी व डा. आशीष दंडनायक तथा मसाजर रिंकू सिंह।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.