Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का ... 'डांट से सटक गया था दिमाग', पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध... दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर क्यों हुआ दूसरे नंबर पर, समाजसेवी श्रीकृष्ण राय पुरोहित ने गिनाई कमियां दिल्ली को मिली 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट की सौगात, मुनक नहर के कायाकल्प के बाद हुआ उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, भीषण आग की चपेट में आने से महिला और तीन बच्चों समेत चार लोगों की ज...

बड़वानी में लव जिहाद पर हंगामा हिंदू संगठनों ने रुकवाया निकाह

49

बड़वानी। शहर में पाला बाजार क्षेत्र के समीप एक मकान में कथित रूप से मतातंरण की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग मकान के बाहर जमा हो गए। यहां पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा किया। मकान के भीतर एक हिंदू लड़की का निकाह होने वाला था जिसे रुकवाया गया। वहीं युवक-युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवती के मतांतरण पर हंगामा

इंटरनेट मीडिया पर इसकी जानकारी प्रसारित होने के बाद उक्त क्षेत्र के आसपास की दुकानें बंद हो गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के अनुसार पुलिसबल के मौके पर तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रित है। एक युवती के कथित मतांतरण को लेकर नारेबाजी व हंगामा हुआ। युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विविध धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

देर रात तक थाने के बाहर धरना

दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है जहां पर बयान लिए जा रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है और पूर्ण शांति बहाल है। पुलिस की विवेचना जारी है। ज्ञात रहे कि देर रात तक थाने के बाहर धरना दे रहे लोगों को पुलिस अधीक्षक ने समझाइश दी। युवक पर कार्रवाई के बाद हिंदू संगठन के लोग लौट गए। वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी उक्त मामले को लेकर शहर में गहमागहमी का माहौल रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.