Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई लोकल में भक्ति का अनोखा रंग: चलती ट्रेन में 21 सालों से जारी है भजन, 56 भोग लगाकर मनाया गया जश... बेंगलुरु में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 दिनों में 60 स्टार होटलों पर छापेमारी; 1 साल पु... अयोध्या राम मंदिर में चंदा विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: CA नरपत डुकिया बने प्रबंधन प्रमुख, CE... कोलंबिया में विनाशकारी भूकंप से तबाही: 132 की मौत, बोगोटा से वेनेजुएला तक कांपी धरती; जापान में भी आ... छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज 'झारखंड बंद': राज्य भर में सुरक्षा सख्त, निजी स्कूल बंद; बीजेपी... JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला...

दिल्ली में सांसों पर संकट! AQI लगातार 400 के पास, दमघोंटू हवा से लोग बेहाल, प्रदूषण से कोई राहत नहीं

20

दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुला जहर लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है. सांस लेने में भी लोगों को परेशानी हो रही है. हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. समीर ऐप के मुताबिक आज भी तीन इलाकों में AQI 400 के पार है. इनमें बवाना का AQI- 419, जहांगीरपुरी का AQI- 414, वजीरपुर का AQI-410 है, जहां हवा बेहद गंभीर श्रेणी में है.

इनके साथ-साथ और भी कई इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से ऊपर है. इनमें अलीपुर का AQI– 373, आनंद विहार का AQI– 382, अशोक विहार का AQI– 381, आया नगर का AQI- 306, बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI-348चांदनी चौक का AQI- 380मथुरा रोड का AQI- 349कर्णी सिंह का AQI– 324, डीटीयू का AQI– 383, द्वारका-सेक्टर 8 का AQI– 339, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का- 337, मुंडका का AQI- 359, नरेला का AQI- 387, नेहरू नगर का AQI-381, नॉर्थ कैंपस का AQI- 356 है.

300 के पार इन इलाकों का AQI

ओखला फेज-2 का AQI- 349, पटपड़गंज का AQI– 349, पंजाबी बाग का AQI- 371, पूसा का AQI-328, आरके पुरम का AQI- 364, रोहिणी का AQI- 384, आरके पुरम का AQI- 364रोहिणी का AQI-384शादीपुर का AQI- 296सीरीफोर्ट का AQI– 338, सोनिया विहार का AQI– 372, श्री अरबिंदो मार्ग का 303, विवेक विहार का AQI– 396,आईजीआई एयरपोर्ट का AQI– 305, दिलशाद गार्डन का AQI-320आईटीओ का AQI- 358 है.

हालांकि, कुछ इलाकों में 300 से कम AQI भी है. इनमें नजफगढ़ का AQI-295, लोधी रोड का AQI- 199, मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम का AQI 281, मंदिर मार्ग का AQI- 197, द्वारका का AQI- 279 है, लेकिन स्थिति यहां भी खराब है. क्योंकि हवा की गुणवत्ता इन इलाकों में भी खराब ही है. वहीं गाजियाबाद का AQI भी 418 है. गुरुग्राम का 271 और नोएडा का 362 AQI दर्ज किया गया है. वहीं aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब है. दिल्ली का AQI 459 है.

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट

वहीं अगर दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो दिल्ली में ठंड भी बढ़ने लगी है और प्रदूषण से भी लोगों की हालत खराब है. ऐसे में दिल्ली वालों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. सोमवार को सुबह के समय दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.