Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ... Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ में 44 लाख की लागत से बन रही नाली बनी जी का जंजाल, दो महीने से अधूरा प...

हिमाचल प्रदेश: बारिश में डूबने से 41 लोगों की मौत, खरगे और प्रियंका ने हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया

56

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर सोमवार को दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर सोमवार को भी जारी है और कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से नौ लोगों की मौत शिमला में भूस्खलन के बाद मलबे में दबने से हुई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खरगे ने ‘एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर)’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में भारी वर्षा और भूस्खलन से कई लोगों की मृत्यु की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। इस दुखद समय में हम सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री और हमारे मंत्रीगण घटना स्थलों पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी आई है।” उन्होंने कहा, ‘‘शोकाकुल परिवारों के प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।”

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु और समरहिल, शिमला के शिव मंदिर में भारी भूस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के सकुशल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।”

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु और समरहिल, शिमला के शिव मंदिर में भारी भूस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के सकुशल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।”

18 अगस्त तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 18 अगस्त तक राज्य में बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मौसम की चेतावनी के लिए चार ‘रंगों के कोड’ का उपयोग करता है, जिसमें ‘हरा’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘पीला’ (देखें और तत्पर रहें), ‘नारंगी’ (तैयार रहें) और ‘लाल’ (कार्रवाई करें) शामिल हैं। स्थिति के अनुसार, इन रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट ‘ग्रीन अलर्ट’, ‘येलो अलर्ट’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘रेड अलर्ट’ होते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.