Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई लोकल में भक्ति का अनोखा रंग: चलती ट्रेन में 21 सालों से जारी है भजन, 56 भोग लगाकर मनाया गया जश... बेंगलुरु में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 दिनों में 60 स्टार होटलों पर छापेमारी; 1 साल पु... अयोध्या राम मंदिर में चंदा विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: CA नरपत डुकिया बने प्रबंधन प्रमुख, CE... कोलंबिया में विनाशकारी भूकंप से तबाही: 132 की मौत, बोगोटा से वेनेजुएला तक कांपी धरती; जापान में भी आ... छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज 'झारखंड बंद': राज्य भर में सुरक्षा सख्त, निजी स्कूल बंद; बीजेपी... JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला...

आजादपुर मंडी के सब्जी विक्रेता से राहुल गांधी ने की मुलाकात, कभी टमाटर की कीमतों पर रो पड़े थे रामेश्वर, Video हुआ था वायरल

52

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उस सब्जी विक्रेता से मुलाकात की, जिनका टमाटर की ऊंची कीमत के कारण पेश आ रही मुश्किलों पर बात करने के दौरान भावुक होने का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था। राहुल गांधी ने रामेश्वर को एक जिंदादिल इंसान और ‘भारत भाग्य विधाता’ करार दिया। कांग्रेस नेता ने रामेश्वर के साथ खाना भी खाया। रामेश्वर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी।

राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर)’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं! उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में ‘भारत भाग्य विधाता’ हैं।” रामेश्वर दिल्‍ली में सब्‍जी बेचते हैं। एक समाचार पोर्टल से टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बातचीत के दौरान रामेश्‍वर की आंखों से आंसू छलक आए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था।

वायरल वीडियो में क्या था?
हाल ही में एक रिपोर्टर ने आजादपुर मंडी में रामेश्वर से बात की थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें रामेश्वर को अपने खाली ठेले के साथ देखा गया। रामेश्वर ने रिपोर्टर को बताया कि वह मंडी में टमाटर खरीदने पहुंचे थे, मगर कीमतें इतनी ज्यादा हैं कि वह इसे खरीदने के काबिल नहीं हैं। रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि क्या वह कुछ और सब्जियां नहीं खरीदेंगे। इस पर वह कहते हैं कि मेरे पास पैसे ही नहीं हैं। ये कहते हुए रामेश्वर फफककर रोने लगते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.