Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

बागेश्वर धाम तक PM ग्रामीण सड़क योजना से बनेगा 5.50 किमी लंबा मार्ग 6 करोड़ 73 लाख रुपये की आएगी लागत

51

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में राज्य सरकार 5.50 किलोमीटर लंबा मार्ग बनाएगी। 6 करोड़ 73 लाख रुपये लागत से बनने वाले इस मार्ग को राज्य शासन की स्वीकृति मिल गई है। खजुराहो स्थित शक्ति की मड़िया से रनेह फाल तक 12 किमी लंबी सड़क का निर्माण 26 करोड़ 40 लाख रुपये में होगा। जबलपुर, छिंदवाड़ा और सतना में भी सड़क मार्ग स्वीकृत किए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद नव गठित जिला मऊगंज में 3 करोड़ रुपये की लागत से एक सर्किट हाउस बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने सर्किट हाऊस का निर्माण स्वीकृत किया है। यह निर्माण लोकनिर्माण विभाग 3 करोड़ 34 लाख रुपये में करेगा। सभी निर्माण कार्य पूरक बजट में स्वीकृत हुए हैं, जिसे 12 जुलाई को विधानसभा में पारित किया और अब राज्यपाल ने इसके विनियोग बिल को मंजूरी दी है।

छिंदवाड़ा, जबलपुर, सतना में भी बनेंगी नई सड़कें

  • छिंदवाड़ा जिले में एनएचएआइ का आंतरिक भाग बड़चिचोली बायपास 2 किलोमीटर लंबा मार्ग 4 करोड़ 43 लाख रुपये में और एनएचएआइ का आंतरिक भाग तिगांव बायपास 3 किलोमीटर लंबा मार्ग 4 करोड़ 68 लाख रुपये में करने की स्वीकृति दी है।
  • सतना जिले में ग्राम ताला में मेरटोला होते हुए छतुरिया टोला 3.20 किमी लंबे पहुंच मार्ग को 2 करोड़ 47 लाख रुपये में, ग्राम अजमाइन से ग्राम ताला छतुरिया टोला 3.80 किमी पहुंचा मार्ग 3 करोड़ 60 लाख रुपये में, ग्राम देवदही से बरगाही टोला पुल सहित 3.10 किलाेमीटर मार्ग निर्माण को 2 करोड़ 80 लाख रुपये में पूरा करने की स्वीकृति दी है।
  • जबलपुर शहर में राज्य शासन ने 2 किलोमीटर लंबे रानीताल रुपनाथ मार्ग को स्वीकृति दी है। इसके निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी, इसे लोक निर्माण विभाग बनाएगा।
  • छतरपुर जिले में मुख्य मार्ग से पड़रिया धाम पहुंच 0.40 किमी मार्ग तक 1 करोड़ 1 लाख रुपये में, गोगाकला वाया मोलिनयाघाट- राजनगर मार्ग में कुटने नदी मोनियाघाट पर जलमार्गीय पुल निर्माण, पहुंच मार्ग सुरक्षा कार्य डायवर्सन मार्ग और एचपी कलवर्ट कार्य सहित 8 करोड़ रुपये में होगा। यह सभी निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.