Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

पाकिस्तान के ग्वादर में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला दो घंटों तक चली गोलीबारी

39

 पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर चीनी नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। चीनी समाचर एजेंसी ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक ग्वादर पुलिस चौकी के पास चीनी इंजीनियरों के काफिले पर सशस्त्र हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाल लिया और दोनों पक्षों में दो घंटों से ज्यादा देर तक फायरिंग हुई। ताजा जानकारी के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर मारे जा चुके हैं। चीनी नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अभी किसी भी आतंकी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

कैसे हुआ हमला?

यह आतंकी हमला उस वक्त हुआ, जब चीनी इंजीनियरों का एक काफिला ग्वादर के फकीर कॉलोनी के पास से गुजर रहा था। इस काफिले में तीन एसयूवी और एक वैन शामिल थे, जिसमें 23 चीनी अधिकारी सवार थे। इन पर लगातार गोलीबारी की गई, लेकिन बुलेटप्रूफ गाड़ियों की वजह से चीनी नागरिकों की जान बच गई। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक वैन के पास एक आईईडी विस्फोट भी हुआ था। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों और हमलावरों में लगभग दो घंटे तक भीषण गोलीबारी जारी रही।

पहले भी हुए हैं हमले

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पहले भी चीनी अधिकारियों और नागरिकों पर हमले हुए हैं। पिछले साल मई में कराची विश्वविद्यालय में एक मिनीबस पर हुए आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिकों (शिक्षकों) सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी। जुलाई 2021 में, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में इंजीनियरों को ले जा रही एक बस पर बमबारी की गई। जिसमें नौ चीनी श्रमिकों सहित तेरह लोगों की मौत हो गई थी। अप्रैल 2021 में, क्वेटा में चीनी राजदूत की मेजबानी कर रहे एक लक्जरी होटल में आत्मघाती बम हमले में चार लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.