Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...

मुंबई में बांद्रा बीच पर फोटो खिंचवा रहा कपल समुद्र में बहा, चीखती रह गई बेटी

42

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला समुद्र में डूब जाती है और बच्चे मम्मी-मम्मी कहकर चिल्लाते रह जाते हैं। वीडियो पिछले महीने का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो बांद्रा का है। पिछले महीने जून में एक महिला, जिसका नाम ज्योति सुनार (32) है, समुद्र में आई लहर में बह गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पिकनिक मनाने के लिए बच्चों के साथ बांद्रा आया था कपल

ज्योति अपने पति मुकेश (35) और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बांद्रा किले के पास बैंडस्टैंड आई हुई थीं। वह अपने पति के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक चट्टान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान आए तेज ज्वार में वह बह गईं। उनके तीन बच्चे दूर से उन्हें देख रहे थे।

20 घंटे बाद महिला का मिला शव

वीडियो में बच्चों को मम्मी-मम्मी चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। आसपास खड़े लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 20 घंटे के बचाव अभियान के बाद 10 जून को मुंबई तटरक्षक बल को उसका शव मिला। महिला के पति मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह भी लहर में बह रहा था, लेकिन एक आदमी ने उसे वापस किनारे पर खींच लिया, जिससे वह बच गया, लेकिन ज्योति पानी के बहाव में बह गई। उन्होंने कहा, “मैंने अपना संतुलन खो दिया और हम दोनों फिसल गए। एक आदमी ने मुझे पकड़ लिया, जबकि मैंने अपनी पत्नी को पकड़ लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।”

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.